छत्तीसगढ़

दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी: 1 की मौत, 17 घायल, 5 गंभीर…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में तुरतुरिया दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लवन थाने के डोंगरीडीह के पास हुआ है। ग्राम भोथीडीह एवं ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के करीब 30 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए तुरतुरिया, कसडोल जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरीडीह (थाना लवन) के पास पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

17 लोग लोग घायल
हादसा इतना जबरदस्त था कि, वाहन में सवार 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल लोगों को अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि, टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

गंभीर रूप से घायलों के नाम
1. कु. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल (20 वर्ष) निवासी भोथीडीह
2. खिलेश कैवर्त पिता परमेश्वर (10 माह) निवासी भोथीडीह
3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त पति जोहित (भोथीडीह)
4. श्रीमती गंगा कैवर्त पति परमेश्वर (28 वर्ष) निवासी तरौद, थाना अकलतरा
5. नितेश कैवर्त पिता अंगद (26 वर्ष) निवासी भोथीडीह

सिम्स में चल रहा इलाज
मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष), पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कसडोल अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button