छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फार्मासिस्ट आरोपी गिरफ्तार

 

 

बस्तर   । जिले में आश्रम अधीक्षक की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को जगदलपुर के कुम्हारपारा निवासी प्रार्थी अनंत राम कश्यप ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसकी जान-पहचान प्रमोद सिंह भार्गव (43) से थी, जो मूल रूप से बजरंगपुर नवागांव, जिला राजनांदगांव का रहने वाला है और वर्तमान में कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े करेंगा में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ था।

 

आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए और अपने जीजा को व्यापम में अधिकारी बताकर प्रार्थी की बेटी और भांजी को आश्रम अधीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उसने अलग-अलग किस्तों में कुल 10 लाख रुपए ले लिए। लंबे समय तक न तो नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

 

शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोंडागांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 31 जनवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button