छत्तीसगढ़
जामुल में देर रात फायरिंग युवक को निशाना बनाकर चलाई गई गोलियां

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की रात फायरिंग की गई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे यह पुष्टि होती है कि, हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर युवक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।



