छत्तीसगढ़
भटगांव पुलिस ने सटोरिये को किया गिरफ्तार, फोन-पे खाते में सुरक्षित ₹3,492 जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । भटगांव पुलिस ने सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और फोन-पे खाते में सुरक्षित 3,492 रुपये जब्त किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।



