छत्तीसगढ़

खड़ी बाइक में लगी आग पेट्रोल टंकी फटने से अफरा-तफरी

कोरबा  ।  कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया में रविवार शाम एक खड़ी बाइक में आग लग गई। इस घटना के दौरान बाइक का चालक मनीराम यादव, जो शराब के नशे में था, वाहन के पास ही सो रहा था। मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया जा रहा था। नशे की वजह से उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान उसकी बाइक में आग लग गई। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद पेट्रोल टंकी फटने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ राहगीरों की नजर जलती हुई बाइक और उसके पास सो रहे चालक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मनीराम यादव को जलती बाइक से दूर हटाया। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

परिजनों को दी गई सूचना

 

सूचना मिलने पर चालक के परिजनों को बुलाया गया। नशे में बेसुध मनीराम यादव को किसी तरह घर पहुंचाया गया। यदि राहगीरों ने समय रहते चालक को नहीं हटाया होता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

दमकल विभाग को नहीं दी सूचना

 

घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। बाइक धू-धू कर जलती रही, लेकिन किसी ने भी दमकल विभाग को सूचना नहीं दी। कुछ लोगों का मानना है कि नशे में धुत चालक के पास सोए होने का फायदा उठाकर किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button