छत्तीसगढ़

CIMS अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरी का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त: खरीददार सहित तीन पर कार्रवाई

  बिलासपुर-  बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है तथा एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहनोंकी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में चल रही थी।

 

इसी दौरान 27 जनवरी 2026 को सरकंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो अपचारी बालक एक एक्टिवा (क्रमांक CG12-AJ-5669) को शराब के नशे में चलाते पकड़े गए। सशक्त एप से वाहन की जांच करने पर वह सिटी कोतवाली थाना में दर्ज चोरी के मामले का निकला। इसके बाद सिटी कोतवाली, सरकंडा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में 17 वर्षीय अपचारी ने अपने 15 वर्षीय साथी के साथ मिलकर सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने जिन वाहनों की चोरी कबूल की, उनमें एक्टिवा CG12-AJ-5669, पल्सर CG10-AB-4435, एचएफ डीलक्स CG10-AG-3732, हीरो होंडा पैशन प्रो CG10-EK-3906 तथा एक काले रंग की बिना नंबर एक्टिवा शामिल है।

आरोपियों ने बताया कि चोरी की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक को उन्होंने अल्ताफ उर्फ मोमिन (उम्र 37 वर्ष), निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई सरकंडा को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने खरीददार के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button