छत्तीसगढ़

DMF घोटाला मामले में EOW ने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया

 

रायपुर ।  बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास) फंड घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आरोपी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जांच और ठोस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने आरोपी को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डिजिटल साक्ष्य बने गिरफ्तारी की वजह

EOW सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्य, अहम दस्तावेजों और कई व्यक्तियों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपने परिचित लोगों और फर्मों को कमीशन लेकर काम दिलाने और फंड आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को इलेक्ट्रॉनिक डाटा और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

DMF फंड में गड़बड़ी का आरोप

DMF (जिला खनिज न्यास) फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए किया जाता है। आरोप है कि इसी फंड के आवंटन में नियमों को दरकिनार कर अनियमितताएं की गईं और कमीशनखोरी का खेल चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button