छत्तीसगढ़

मां को फोन कर कहा- अलविदा, अब नहीं लौटूंगा फिर इंद्रावती नदी में लगाई छलांग, रातभर तलाश करती रही SDRF, सुबह मिली लाश

 

 

जगदलपुर।  जगदलपुर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित इंद्रावती नदी में कूदे 19 साल के युवक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक ने सुसाइड से पहले अपनी मां को फोन कर कहा था कि, अलविदा, जा रहा हूं अब नहीं लौटूंगा है। फिर इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, युवक तरुण दास (19) शहर में पदस्थ एक महिला आरक्षक का बेटा था। मंगलवार रात उसने अपनी मां को फोन कर कहीं जाने की बात कही और दोबारा वापस नहीं आने की बात कहकर कॉल काट दिया। बेटे की बात सुनकर घबराई मां ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button