छत्तीसगढ़

किसानों ने पटवारी पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की मांग

सरसींवा। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा तहसील क्षेत्र में पदस्थ पटवारी आशीष भारद्वाज पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला गाताडीह पटवारी हल्का नंबर 17 का है, जहां किसानों ने जमीन से जुड़े कार्य के बदले मोटी रकम मांगने की शिकायत की है।

किसानों ने लगाए आरोप

रायकोना गांव के किसान रमेश साहू का आरोप है कि खसरा त्रुटि सुधार के लिए पहले 15 हजार रुपए और बाद में 50 हजार रुपए की मांग की गई। वहीं, एक अन्य किसान धर्मेश साहू ने भी पटवारी पर दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

कार्रवाई का डर नहीं?

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित पटवारी को किसी कार्रवाई का भय नहीं है और वह खुले तौर पर ट्रांसफर या सस्पेंड होने की बात कहकर दबाव बनाता है। मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसकी आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

पटवारी ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, पटवारी आशीष भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

जांच पर टिकी निगाहें

फिलहाल मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button