छत्तीसगढ़

भटगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई, झूमरपाली में शराब कोचिया गिरफ्तार

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । थाना भटगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एक के बाद एक लगातार कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।

8 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झूमरपाली नाला के पास बने सार्वजनिक शौचालय एवं एक मकान में हेतराम भारती नामक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

पुलिस ने आरोपी हेतराम भारती पिता स्वर्गीय गुहाराम भारती, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम टेढ़ी भदरा, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के कब्जे से 43 पाव देशी रोमियो प्लेन शराब, 02 पाव अंग्रेजी जम्मू शराब एवं 02 नग बीयर कुल 9 लीटर 400 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 4,040 रुपये आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना भटगांव में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, सहायक उप निरीक्षक बलीराम निराला, आरक्षक प्रत्येन बर्मन, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मीकांत तानजय, महिला आरक्षक रीना बघेल एवं मोहन कुमारी सहित थाना भटगांव के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button