छत्तीसगढ़

मुलमुला पुलिस की कार्रवाई : अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा।  जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुलमुला पुलिस को कार्रवाई के दौरान सफलता मिली।

 

पुलिस टीम ने ग्राम बनाहिल क्षेत्र में दबिश देकर सतबाई गोंड (25 वर्ष), निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को अवैध शराब के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1400 रुपये बताई गई है।

 

मामले में आरोपी के विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल तथा महिला आरक्षक मालती लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button