छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े घर में घुसा नकली कूरियर बॉय, चाकू दिखाकर लूट की कोशिश,CCTV में कैद वारदात

सूरत।   सूरत जिले के बारडोली तहसील के रुवा गांव में दिनदहाड़े एक युवक कूरियर बॉय बनकर घर में घुस गया और चाकू दिखाकर लूट की कोशिश की।

 

 

स्कूटी सवार आरोपी ने पहले घर के बाहर वाहन खड़ा किया और हाथ में पार्सल जैसा पैकेट लेकर मकान मालिक सुरेशभाई ठाकोरभाई पटेल के घर पहुंचा। उसने खुद को कूरियर डिलीवरी बॉय बताकर घर में प्रवेश किया।

जब सुरेशभाई ने पार्सल लेने से इनकार किया, तब भी आरोपी जबरन बरामदे तक पहुंच गया और पीछे-पीछे घर के अंदर घुस गया। घर के अंदर जाते ही आरोपी ने चाकू निकालकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

 

 

इस पर सुरेशभाई ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विरोध किया, धक्का देकर शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचने लगे, जिससे घबराकर आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हाथापाई के दौरान आरोपी का सफेद रंग का रुमाल घर में ही गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात से पहले गांव में रेकी कर चुका था और भरमपोर गांव जाने का रास्ता पूछकर इलाके की जानकारी ली थी।

 

 

दोपहर के शांत समय में उसने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मिले सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button