Uncategorized
दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन पलटा, बच्ची की मौत, 10 से ज्यादा घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
कहां और कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द (कोरबा) गवन (दुल्हन) लेकर लौट रहा वाहन क्रमांक CG 11 BJ 9084 दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
वाहन में महिलाएं और बच्चे थे सवार
वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।



