Uncategorized

भटगांव पुलिस की कार्रवाई, सट्टा खेलाते एक आरोपी गिरफ्तार

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भटगांव पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2700 रुपये नकद और सट्टा पट्टी जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अब्दुल करीम खान नामक व्यक्ति मोहल्ले में घूम-घूमकर सट्टा लिख रहा है और लोगों से पैसे लेकर दांव लगवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की और आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2700 रुपये नकद, विभिन्न अंकों से लिखी सट्टा पट्टी और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button