Uncategorized

मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, ससुराल पक्ष पर आरोप

 

रायगढ़ । जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक किशोर दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है, जब वह घर से नदी जाने निकला था और कुछ घंटों बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता हुकुमदास वैष्णव का कहना है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना, धमकियां और आर्थिक दबाव के चलते किशोर ने यह कदम उठाया। बताया गया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच गांव या शहर में रहने को लेकर विवाद चल रहा था, जो समय के साथ बढ़ता गया।

परिवार के अनुसार, ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार दबाव और धमकी दी जाती थी। हाल ही में कोतरा रोड के पास युवक से मारपीट और जबरन पैसे ट्रांसफर कराने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button