छत्तीसगढ़

सूरजपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 9.5 लीटर महुआ शराब व 190 किलो लहान जब्त

सूरजपुर  ।   जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करंजी (चौकी करंजी) निवासी गुटवारी जायसवाल (उम्र 50 वर्ष) के कब्जे से. 9.5 लीटर महुआ शराब एवं लगभग 190 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया।

 

टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई एवं विवेचना का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक एवं जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम प्रभारी प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button