छत्तीसगढ़

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रही मुख्यमंत्री सड़क योजना? पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

कोरबा। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत क्षेत्रीय विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत पसान   क्षेत्र में बन रही पुलिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार मेसर्स सुनील अग्रवाल द्वारा निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे भविष्य में लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

पुलिया निर्माण घोटाला
पुलिया निर्माण घोटाला

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया निर्माण में सीमेंट और गिट्टी का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा गया है। वहीं सरिया भी निर्धारित मात्रा से कम लगाया गया है। निर्माण स्थल की तस्वीरों में ढलाई के बाद भी कई स्थानों पर सरिया बाहर दिखाई दे रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी कर पुलिया का निर्माण किया गया तो यह कुछ ही वर्षों में जर्जर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएगा या फिर करोड़ों रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग यूं ही जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button