छत्तीसगढ़

दफ्तर में आसमानी गाज गिरने से लगी आग, फर्नीचर और कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक…

नारायणपुर। जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार 27 जून दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारी तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही बीआरसी लक्ष्मीकांत सिंह ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया

समय रहते आग बुझाए जाने से वह अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग की चपेट में आने से संसाधन कक्ष में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम तथा दिव्यांग बच्चों के शिक्षण और प्रशिक्षण में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण शिक्षण सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

प्रारंभिक तौर पर आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button