छत्तीसगढ़

कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात, तरई नार और पिपरहा में कई घर क्षतिग्रस्त

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के वन परिक्षेत्र पसान अंतर्गत तरई नार और पिपरहा गांव में मरवाही के तरफ से आए एक हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। देर रात गांव में घुसे हाथियों ने कई मकानों को नुकसान पहुंचाया, वही एक पक्के मकान के दीवाल को नुकसान पहुंचाता इससे पहले वन अमला वहाँ आ गया और वहाँ से हाथी को  भगाने मे सफल रहा जिससे घर वालो की बड़ी क्षति टल गई, हाथियों के इस तरह से तोड़ फोड़ करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने रात किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर बिताई। क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ है। इस क्षेत्र में हाल के महीनों में भी हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं।

पसान के तरई नार और पिपरहा गांव में हाथियों के उत्पात से क्षतिग्रस्त मकान
पसान के तरई नार और पिपरहा गांव में हाथियों के उत्पात से क्षतिग्रस्त मकान

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पसान के तरई नार और पिपरहा गांव में हाथियों के उत्पात से क्षतिग्रस्त मकान
पसान के तरई नार और पिपरहा गांव में हाथियों के उत्पात से क्षतिग्रस्त मकान

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के लगातार गांव में पहुंचने से खेती-किसानी और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है।

Elephant attek

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button