अन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट:फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल करने का आरोप, भारत लाने की तैयारी में जुटी एजेंसी

रायपुर।  महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में हिरासत में लिया गया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। 

चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। उसे भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसे वापस लाने के लिए ओमान को औपचारिक प्रत्यर्पण की तैयारियों में जुटी है। चंद्राकर को मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल और अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पैरवी के लिए मस्कट में वकीलों की टीम भी नियुक्त की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में उसे जमानत मिलना आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button