छत्तीसगढ़

रायपुर में “मुराद पूरी करने” के नाम पर 17 साल के किशोर से अश्लील हरकत, फर्जी बाबा मुस्तकीम गिरफ्तार…

रायपुर ।  रायपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने मुराद पूरी कराने के नाम पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तकीम बेग उम्र 40 साल निवासी खैरा नवापारा तहसील छुईखदान गंडई जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़ित ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 15 जून 2026 को वह आजाद चौक क्षेत्र के ईदगाहभाठा स्थित एक घर में बाबा मुस्तकीम के पास अपनी मुराद पूरी कराने गया था। पीड़ित के कमरे में प्रवेश करते ही किसी ने दरवाजा बंद कर दिया। अंदर बैठे आरोपी मुस्तकीम ने मुराद पूरी करने की बात कहकर किशोर के सारे कपड़े उतरवाए और उसे करीब 5 मिनट तक नग्न अवस्था में कमरे में गोल-गोल घुमाया। इसके बाद आरोपी ने अपना पैर चुमवाया और कहा कि तुम्हारी मुराद पूरी हो गई, सभी बाधाएं दूर कर दी हैं। इसके बाद कपड़े पहनाकर उसे घर भेज दिया। इस घटना से पीड़ित काफी अपमानित महसूस कर रहा था।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 151/26 के तहत धारा 127(2) बीएनएस और धारा 11(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित और उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ की और आरोपी की पतासाजी शुरू की।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम बेग को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तांत्रिक या फर्जी बाबा के झांसे में न आएं और इस तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

रायपुर आजाद चौक बाबा गिरफ्तार, मुराद पूरी करने के नाम पर शोषण, पॉक्सो एक्ट केस रायपुर जैसे मुद्दों को लेकर यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button