डिवाइडर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत…

अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मार्ग पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे ऊपरपारा क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, अभनपुर के ऊपरपारा निवासी धनेंद्र साहू बाइक से रायपुर-अभनपुर मार्ग पर सिंचाई कॉलोनी की ओर से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया, वहीं ऊपरपारा क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।



