छत्तीसगढ़

फूड इंस्पेक्टर बनाने 2 लाख की ठगी आरोपी अरेस्ट

जगदलपुर ।  फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आसना स्कूलपारा निवासी विनोद पानीग्राही 43 ने शिकायत की थी। परिचित लारेंस एंथोनी कुज ने मंत्रालय में अच्छी पहुंच होने का दावा किया। फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। 

विनोद ने 24 जुलाई 2022 से 20 सितंबर 2024 के बीच गूगल पे और चेक से आरोपी के बैंक खाते में कुल 2 लाख रुपए जमा किए। काफी समय तक नौकरी नहीं मिली। विनोद ने सूची और प्रक्रिया की जानकारी मांगी। आरोपी टालमटोल करता रहा। विनोद ने खुद को ठगा महसूस किया। कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम बनाई गई। टीम ने दुर्ग-भिलाई में मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने गूगल पे से रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button