छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर घायल…

जांजगीर-चांपा।  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तरौद चौक के पास उस समय हुआ, जब बाइक सवार तीन युवकों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button