छत्तीसगढ़

पेड़ के आसपास सफाई करने के दौरान खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत…

आरंग।  आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊ अकोली (गुल्लू) में मंगलवार को खेत में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम साहू पिता भोलाराम साहू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सीताराम साहू अपने बोर वाले खेत में गया था। बताया जा रहा है कि वह पेड़ के आसपास साफ-सफाई कर रहा था।

इसी दौरान वह खेत में लगे बोर के विद्युत कनेक्शन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button