छत्तीसगढ़

धमतरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 210 लीटर शराब जब्त

धमतरी। लिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन में भखारा पुलिस ने ग्राम कोपेडीह में दबिश देकर अवैध कच्ची महुआ शराब के तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 210 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 21 हजार रुपये बताई गई है।

भखारा थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ग्राम कोपेडीह में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर पांच आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पहले मामले में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत गोवर्धन चंदेल, पिता उत्तम चंदेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोपेडीह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये है।

दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 105/2026 के तहत अशोक माथुर, पिता विट्ठल राम माथुर, उम्र 54 वर्ष, संदीप कुमार माथुर, पिता अशोक माथुर, उम्र 29 वर्ष और सुनील कुमार माथुर, पिता अशोक माथुर, उम्र 35 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम कोपेडीह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये है।

वहीं तीसरे मामले में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत राम कुमार माथुर, पिता उतरा माथुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोपेडीह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये है।

इस तरह तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button