छत्तीसगढ़

कुसमुंडा में इंटक नेता की दबंगई,जबरन हाजिरी लगवाने अभद्र व्यवहार, दबाव डालते रहे

फिल्टर प्लांट एमटीके का मामला

कोरबा। एसईसीएल इंटक के एक नेता की दबंगई और हाजिरी लगाने की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार कर अपने 10 -12 अन्य साथियों के साथ हंगामा करने वाले के विरुद्ध प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की गई है।

एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना के महाप्रबंधक तथा कुसमुंडा थाना प्रभारी से की गई लिखित शिकायत में प्रार्थी हामिद खान पिता महमूद खान (डाटा एंट्री ऑपरेटर) ने बताया है कि- फिल्टर प्लांट MTK में रविवार ड्यूटी की हाजिरी लगाने के कार्य के दौरान अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, हाथापाई एवं बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी जैसी घटना उसके साथ अंजाम दी गई।


हामिद खान ने बताया कि 27 सितम्बर को रात्रि पाली फिल्टर प्लांट MTK में कर्मचारियों की ड्यूटी की हाजिरी लगाने के कार्य में उपस्थित था। इसी दौरान सुरजीत सिंह, INTUC के नेता, अपने साथ लगभग 10-12 व्यक्तियों को लेकर फिल्टर प्लांट पहुंचे। उनके द्वारा मुझसे (हामिद खान से) मोहम्मद खान जो कि E&M का कर्मचारी है, जिसकी रविवार ड्यूटी की हाजिरी लगाने के लिए कहा गया, जबकि मोहम्मद खान का नाम निर्धारित रविवार ड्यूटी सूची में जो महाप्रबंधक (E&M) की ओर से आता है, उसमें नहीं था। हामिद ने ड्यूटी सूची के अनुसार ही हाजिरी लगाने की बात कही।


आरोप है कि इस बात को लेकर सुरजीत सिंह द्वारा उसके साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए हाथापाई किया गया। इंटक नेता के साथ राजू लाल सोनी और बृजलाल पनिका भी 10-12 व्यक्तियों के साथ आये और धमकाने लगे व गाली गलौज करने लगे। पूरे घटनाक्रम से कार्यस्थल का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के कारण हामिद खान को काफी मानसिक तनाव एवं भय की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हामिद ने निवेदन किया है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच करा कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।


किया गया प्रदर्शन

इस घटनाक्रम के विरोध में व शिकायत करते हुए हामिद खान और उनके सहकर्मियों के द्वारा कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। संबंधित लोगों का विरुद्ध एफआईआर और विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button