छत्तीसगढ़

श्मशान के पास तंत्र-मंत्र! ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार…

बालोद। बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान के पास तंत्र-मंत्र कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

ग्रामीणों की माने तो पितृ पक्ष से पहले इस तरीके से श्मशान के पास तंत्र-मंत्र करना और एक-दूसरे का मुंडन करना तंत्र-मंत्र की साधना कर कुछ हासिल करना हो सकता है. बताया जा रहा है कि जिस जगह तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, उस जगह से नीबू समेत अन्य सामग्रियां बरामद की गई है.

पूरे मामले में एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर 9 आरोपियों के खिलाफ थाना रनचिरई में मामला दर्ज कर गुण्डरदेही न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button