छत्तीसगढ़

टीचर और बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने क्राइम सीन का कराया री-क्रिएशन, जानें किसने की हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उनके 12वीं के छात्र बेटे सुजल की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी मृतका की सहकर्मी का पति है, जिसे दूसरे राज्य से हिरासत में लिया गया है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुए चर्चित स्कूल टीचर रजनी बरेठ और उनके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अंबिकापुर साइबर सेल और सूरजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दूसरे राज्य से हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर लाकर क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी कराया।

क्या है मामला

जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई। सुजल की स्कूटी घर से कुछ दूर लावारिस हालत में मिली थी।

जब पुलिस सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला था।

रिश्तेदारों की मौजूदगी में ताला तोड़ने पर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेठ (40) की संदिग्ध हालत में लाश मिली। रजनी बरेठ शासकीय स्कूल में टीचर थीं और हेडमास्टर के प्रभार में थीं। पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रह रही थीं।

ऐसे शिकंजे में आया आरोपी

मामला ब्लाइंड मर्डर होने के कारण सूरजपुर एसपी ने अंबिकापुर साइबर सेल की मदद ली। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन खंगाले। पुलिस जांच में मृत टीचर रजनी बरेठ के स्कूल में ही पदस्थ एक महिला टीचर के पति की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

पुलिस की भनक लगते ही संदिग्ध फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दूसरे राज्य से धर दबोचा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी से घंटों पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अंबिकापुर स्थित निवास से जेवर, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button