छत्तीसगढ़

शादी का निमंत्रण भेजकर 98 हजार ठगा,NCRP पोर्टल के सुराग पर केरल से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में साइबर अपराध के मामले में जांजगीर -चांपा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोपी को केरल राज्य से गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम प्राप्त हुई थी, जिसे उसने बैंक से निकालकर घरेलू खर्च में उपयोग कर लिया था।

दर्ज मामले के अनुसार 06 जून 2026 को नैला स्टेशन रोड निवासी प्रार्थी राजेश कुमार थवाईत के मोबाइल में शादी का निमंत्रण कार्ड के बहाने व्हाट्सअप में APK फाइल भेजा गया था , उस apk file को डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और मोबाइल से लिंक एसबीआई बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 98 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

NCRP पोर्टल से मिले अहम सुराग के आधार पर पुलिस पहुंची केरल


जांच के दौरान NCRP पोर्टल से प्राप्त बैंक खाते की जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी अब्दुल अजीज (29 वर्ष), निवासी कोण्डोट्टी, जिला मल्लपुरम, केरल तक पहुंची और आरोपी के घर में दबिश देकर किया गया गिरफ्तार।

पूछताछ में हुआ खुलासा


पूछताछ में आरोपी ने ठगी की 98 हजार रुपये की रकम अपने खाते में प्राप्त कर निकालना एवं खर्च करना स्वीकार किया। खाते में अन्य 21 हजार रुपये की संदिग्ध रकम भी प्राप्त होना पाया गया, जिसका NCRP पोर्टल में शिकायत गुजरात से हुआ है। आरोपी का मोबाइल फोन बैंक खाता जप्त किया गया , एवं खाता को सीज कराया गया, आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जांजगीर लाकर विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


जांजगीर पुलिस की अपील


जांजगीर पुलिस लोगो से अपील करती है कि मोबाइल के व्हाट्सअप में कोई भी अंजान लिंक, APK फाइल आता है तो डाउनलोड ना करे , APK फाइल शादी का कार्ड के रूप में मोटर चालान के रूप में , या अन्य कोई सरकारी स्कीम का लाभ दिलाने के नाम पर भेजा जाता है , जिसे कभी भी डाउनलोड ना करे , कोई विश्वशनीय व्यक्ति भी ऐसा फाइल भेजता है तो डाउनलोड ना करे , अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। यदि ठगी के शिकार हो जाए तो तत्काल1930 में कॉल कर आनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराए।


उपरोक्त कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रुखसाना बानो, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्र, आरक्षक प्रतीक सिंह, राजा जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button