छत्तीसगढ़

बिलासपुर में नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, शोषण के आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद एक्शन

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग किशोरी का गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और शासन की अनुमति के बिना गर्भपात कराया। इस मामले में पुलिस पहले ही किशोरी का शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, गणेश सोनी पर नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने का आरोप है। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने डॉक्टर की मदद से उसका गर्भपात कराया।

जांच में सामने आई डॉक्टर की भूमिका

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए और पहले आरोपी गणेश सोनी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में गर्भपात कराने में महिला डॉक्टर की भूमिका सामने आई। जांच के दौरान अबॉर्शन कराने में डॉक्टर की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया।

महिला डॉक्टर पर आरोप है कि किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना अबॉर्शन कराया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button