छत्तीसगढ़

पिकनिक स्पॉट पर बॉयफ्रेंड संग गई युवती से गैंगरेप:रायगढ़ में पहाड़ पर 2 युवकों ने पीटा, रुपए छीने, दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया, अरेस्ट

सक्ती-    रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 साल की युवती से दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया।

आरोपियों ने पहले दोनों को धमकाया और मारपीट कर पैसे छीन लिए। युवक पर डंडे से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया था। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों का वीडियो भी बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।   हालांकि, घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

सक्ती थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने गांव से एक मित्र के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमते हुए दोपहर में खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा पहुंच गए।   इसी दौरान गार्डन में सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से 2 युवक आए और उन्हें डरा-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपए और उसके दोस्त से 10,000 रुपए लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर और शरीर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया।  युवक के बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवक को होश आया तो आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने संदिग्ध युवकों की फोटो पीड़िता को दिखाकर उनकी पहचान कराई। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन भी रीक्रिएट कराया।

आरोपियों से मोबाइल और लूट के पैसे जब्त

पुलिस ने आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल (20) के पास से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन और लूटे गए पैसों में से 1,500 रुपए बरामद किए। वहीं, दूसरे आरोपी राहुल पटेल (21) से 3,000 रुपए और वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा जब्त किया गया। दोनों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते हैं दोनों आरोपी

आरोपी राहुल पटेल (21) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20) दोनों बोतल्दा के रहने वाले हैं। राहुल डभरा की शारडा कंपनी और फनेश्वर चपले की SKY कंपनी में मजदूरी करता है। खरसिया पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button