छत्तीसगढ़

बस्तर का 5,526 क्विंटल चावल जमा नहीं करने पर कमल राइस मिल सील, 34 मिलर्स को नोटिस

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग के तहत बस्तर जिले के लिए चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलर्स पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। निर्धारित समय-सीमा के बाद भी चावल जमा नहीं करने पर पहले 34 राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अब जांच के दौरान आरंग विकासखंड के मंदिर हसौद स्थित कमल राइस मिल में गंभीर अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने 24 नवंबर को मिल को सील कर दिया है।

कमल राइस मिल पर 5,526 क्विंटल चावल बकाया

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, कमल राइस मिल पर कुल 5,526.90 क्विंटल चावल जमा करना बाकी था। इसमें स्टेट पूल का 4,783.11 क्विंटल और सेंट्रल पूल का 743.79 क्विंटल चावल शामिल है। जांच टीम ने मौके पर स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान किया, जिसमें गड़बड़ी सामने आने के बाद मिल को सील करने की कार्रवाई की गई।

रायपुर के मिलर्स पर 66 हजार क्विंटल से ज्यादा बकाया

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर जिले के मिलर्स पर बस्तर के लिए कुल 66,207.19 क्विंटल चावल जमा करना शेष है। इसमें स्टेट पूल का 11,221.68 क्विंटल और सेंट्रल पूल का 54,985.52 क्विंटल चावल शामिल है।

इन बड़ी राइस मिलों पर भी अटका है हजारों क्विंटल चावल

विभाग की बकाया सूची में कई प्रमुख राइस मिलों के नाम शामिल हैं। इनमें कोणार्क इंडस्ट्रीज पर सबसे अधिक 14,248.52 क्विंटल चावल बकाया है। इसके अलावा जनता एग्रो इंडस्ट्रीज पर 5,483.53 क्विंटल, विद्या श्री राइस मिल पर 2,695.74 क्विंटल, बालाजी पैडी प्रोसेसिंग पर 2,539.98 क्विंटल और स्वास्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज पर 2,508.39 क्विंटल चावल जमा होना बाकी है। वहीं, सतनाम इंडस्ट्रीज पर 2,266.39 क्विंटल, मां मावली राइस इंडस्ट्रीज पर 2,193.56 क्विंटल, चंद्रा राइस मिल पर 2,157.22 क्विंटल, निर्मल ट्रेडर्स पर 2,062.55 क्विंटल और गिंदलानी राइस मिल पर 2,005.81 क्विंटल चावल बकाया है।

34 मिलर्स की सूची तैयार, आगे भी होगी कार्रवाई

प्रशासन की निगरानी सूची में भारती एग्रो टेक, कार्तिक इंडस्ट्रीज, श्री कृष्णा फूड एंड राइस, श्री जगन्नाथ राइस मिल, उमर रवि शर्मा ट्रेडिंग कंपनी, अपना बालाजी, अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी, कृष्णा इंडस्ट्रीज, शैलजा एंटरप्राइजेज, पीएएएम एंटरप्राइजेज, लाव्या ट्रेडर्स, अग्रवाल फूड्स, मधु पारबॉयल्ड इंडस्ट्रीज, श्री रेणुकदेव एग्रोटेक, सालासर रोड लाइंस, ओम प्रकाश राइस मिल, गोयल एनर्जी, गौरी राइस इंडस्ट्रीज, पीतांबरा फूड्स, राधा किशन एग्रोटेक और श्री श्याम राइस उद्योग सहित कुल 34 मिलें शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया चावल जमा नहीं करने वाले मिलर्स पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कमल राइस मिल की सीलबंदी के बाद अब अन्य मिलों की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button