छत्तीसगढ़

उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों ने ऐसे बचाई जान…

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि मना करने के बावजूद वे नाला पार कर रहे थे। घटना के बाद दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, कोरबा जिले में लगातार बारिश के बाद कई वार्डों में पानी भर गया है।

नगर निगम क्षेत्र के आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। चिमनी भट्टा में 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी घुसा है। मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button