छत्तीसगढ़

ऑटो चालक ने सवारी युवती से किया बलात्कार, जेल भेजा गया

बिलासपुर। ऑटो में सवार युवती को जबरन ले जा कर बलात्कार के मामले में आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 27 सितम्बर को पीड़िता एक इलेक्ट्रानिक आटो कमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई। आरोपी करन दरमे बहला-फुसलाकर पीड़िता को जबरदस्ती आटो में बैठाकर एफसीआई चौक के आगे रेल्वे डिपो के गेट नंबर 03 के पास ले गया। यहां पीडिता को डरा धमका कर पीडिता के मुंह को हाथ से दबाकर दुष्कर्म किया।


थाना – तारबहार में आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 138, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था। आरोपी करन दरभे पिता जवाहर सूर्यवंशी उम्र 23 साल,निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने उपरांत उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button