छत्तीसगढ़

बांध में तैरती मिली युवक की लाश…

कोरिया कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र स्थित गेज बांध में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश अपनी बहन के घर रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मनाने आया था। 

बताया जा रहा है कि वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा, जहां नहाने के दौरान उसके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।वहीं गेज बांध में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button