छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, सब्जी से भरा ट्रक पुल से टकराकर जलकर खाक

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास बनसांकरा के करीब आज सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सब्जी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के घेरे (रेलिंग) से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button