Uncategorized

वंदे भारत एक्सप्रेस से राजधानी पहुंची दो युवतियां पुलिस ने की बैग की चेकिंग तो उड़े सबके होश, अंदर थी हैरान करने वाली चीज

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अवैध नशे की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां NCB और RPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवतियों के कब्जे से 24 किलों गांजा जब्त किया है।

 

 

जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर इस पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।

 

वंदे भारत एक्सप्रेस से हो रही थी तस्करी

मिली जानकारी के अनुसार, NCB और RPF की टीम को सूचना मिली की दो युवतियां वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा लेकर विशाखापट्टनम से रायपुर आ रही है। इसके बाद सूचना के आधार पर NCB और RPF की टीम ने ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही दोनों युवतियों को हिरासत में लिया। युवतियों को हिरासत में लेने के बाद उनके सामान की जांच की गई तो दोनों युवतियों के पास अलग-अलग ट्रॉली बैग में गांजा रखा हुआ पाया गया।

बिलासपुर की निवासी है दोनों लड़कियां

इसके बाद NCB और RPF की टीम ने दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों युवतियों ने अपना नाम नीलम राठौर और रीना वर्मा बताया। दोनों युवतियों ने बताया कि, वे बिलासपुर के तिफरा की निवासी है। फ़िलहाल पुलिस की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, गांजा तस्करी के इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button