छत्तीसगढ़

सर्च ऑपरेशन:नक्सलियों के छिपाए 711 ग्रेनेड लॉन्चर शेल बरामद, आईईडी भी दबे होने की आशंका

रायपुर/बीजापुर– उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान माओवादियों के छिपाए 711 बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) शेल बरामद किए हैं। समय रहते विस्फोटक मिलने से जवानों पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सभी शेल को सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस को खुफिया सूत्रों से इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर गुरुवार को जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ की 196वीं वाहिनी और कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

ताड़ापाला स्थित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर केजी हिल्स के जंगलों में सर्चिंग के दौरान यह जखीरा बरामद हुआ। इलाके में आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री दबे होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बल जल्द सघन डी-माइनिंग अभियान चलाएंगे। एहतियात के तौर पर पुलिस ने ग्रामीणों से फिलहाल कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों की ओर न जाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button