छत्तीसगढ़

पेंशन दिलाने पंच ने ली रिश्वत, अधिकारियों का नाम लेकर 9 हजार ऐंठे परित्यक्ता से

 

कोरबा । एक तरफ जहां राज्य में विष्णु के सुशासन वाली सरकार एक ओर सुशासन शिविर लगाकर जनता की समस्या का समाधान करने के लिए जुटी है तो दूसरी ओर चंद जनप्रतिनिधि के ही द्वारा जनता के साथ ठगी करने का कार्य किया जाता है। इस तरह का एक मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया है ।

 

यह मामला कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रजगामार की निवासी पीड़िता गायत्री प्रजापति का है जो कि परित्यक्ता है। इन्हें मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत शासन से पेंशन मिलता है। विगत दो वर्षों से उनका पेंशन रुक गया था। ग्राम रजगामार के वार्ड क्रमांक 5 के पंच जितेंद्र राठौर के द्वारा पीड़िता को कहा गया कि रुका हुआ पेंशन मैं दिला सकता हूं। उसके लिए 9000 रुपए की रिश्वत मांगी गई। अंततः 2 साल का रुका पेंशन जारी हो गया व 14 हजार रुपए उसे मिले। पैसा जारी होते ही 9000 रुपये की मांग हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button