छत्तीसगढ़

मंगला चौक टाइल्स दुकान में तिजोरी तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर के मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाइल्स दुकान में तिजोरी तोड़कर 5.80 लाख रुपये चोरी करने वाले दो चोरों को सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक सप्ताह के अंदर पकड़ लिया।

दुकान संचालक ने चोरी की रिपोर्ट 31 अक्टूबर को दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

टेक्निकल इनपुट के आधार पर दोनों आरोपी देवास (मध्यप्रदेश) में पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में सोमू उर्फ अनुज कश्यप (निवासी तोरवा) और आर्यन शुक्ला (निवासी कटनी, म.प्र.) शामिल हैं। दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों से 1,97,000 रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदे गए दो आईफोन व चार्जर, जूते, बैग और कपड़े सहित कुल 3.55 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

घटना में इस्तेमाल किए गए पेचकस, प्लायर और स्कूटी भी जब्त की गई। बाकी रकम आरोपियों द्वारा खर्च कर देने की जानकारी मिली है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button