प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक ने किया सुसाइड; रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला शव

बिलासपुर । बिलासपुर के रहने वाले एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने के बाद सुसाइड कर लिया। शनिवार (27 सितंबर) रात गौरव सवन्नी (29) का शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला। सर धड़ से अलग हो गया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस की जांच में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें सवन्नी ने अपने अफेयर का जिक्र किया है। युवक ने लिखा कि उसका एक लड़की से अफेयर था। कुछ समय बाद युवती ने उसे रेप केस में फंसा दिया था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छुटकर आया था।
मृतक युवक सवन्नी अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। निजी कंपनी की नौकरी के सिलसिले में नोएडा गया था। वहां शादी डॉट कॉम के जरिए उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय बाद युवती ने गौरव पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया था।
इस मामले में नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर बाहर आने के बाद से वह लगातार डिप्रेशन में था।
शनिवार (27 सितंबर) शाम को गौरव ने प्रेम में धोखे का जिक्र करते हुए एक सुसाइड नोट लिखा और घर से निकल गया। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस गौरव के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर तलाश में जुट गई। देर रात तक गौरव का कोई सुराग नहीं मिला और अंततः उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आगे मामले की जांच कर रही है।
ऑनलाइन साइट आदि के जाल में फंसा – परिजन
गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह तनाव में था। शनिवार शाम उन्हें बेटे का सुसाइड नोट घर पर मिला, जिसमें प्यार में धोखा मिलने का जिक्र था।