छत्तीसगढ़

फरियादी ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड, बीमा क्लेम के लिए रची साजिश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फरियादी ही चोरी और धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड निकला।

 

खल्लारी पुलिस ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गोविंद धीवर ने अपनी जेसीबी मशीन चोरी होने की झूठी रिपोर्ट थाना खल्लारी में दर्ज कराई थी।

 

जांच के दौरान उसके बयान लगातार बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने बीमा कंपनी से अवैध लाभ लेने के लिए पहले ही अपनी जेसीबी को बेच दिया था और फिर चोरी की झूठी कहानी रच दी।

 

इतना ही नहीं, आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरी जेसीबी को घटनास्थल पर खड़ा कर नकली सीन भी तैयार किया था। पुलिस ने दोनों जेसीबी वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button