छत्तीसगढ़

शादी परिचय वेबसाइट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार

सक्ती-   थाना सक्ती पुलिस ने कन्हैया लाल देवांगन (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो शादी परिचय वेबसाइट के माध्यम से वर-वधू संबंधी बायोडाटा, फोटो और आईडी प्रूफ लेकर धन अर्जित करने के उद्देश्य से ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2022, धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने 25 जनवरी 2025 को थाना सक्ती में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार, उसके द्वारा संचालित देवांगन रिस्ता मैट्रीमोनी वेबसाइट पर भिलाई स्थित विवाह परिचय डॉट काम नाम से संचालित वेबसाइट के मालिक कन्हैया देवांगन एवं रमा देवांगन सहित अन्य व्यक्तियों ने प्रार्थी द्वारा वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वर-वधू संबंधी रजिस्टर्ड बायोडाटा, फोटो, आईडी प्रूफ और मोबाइल नंबर को छलपूर्वक प्राप्त कर अपने वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाना और पैसे मांगना शुरू किया।

 

 

पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भुनेश्वरी पैकरा के दिशा-निर्देश में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि आरोपी 2019 से विवाह परिचय डॉट काम के नाम से वेबसाइट चला रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर कई बार सक्ती निवासी योगेश देवांगन के द्वारा पोस्ट किए गए बायोडाटा को ऑनलाइन प्राप्त कर अवैध रूप से धन अर्जित करता रहा।

 

 

 

जांच में गवाहों के बयान, जप्त सामान, मेमोरैंडम और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 

 

इस कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती और टीम के सदस्यों सउनि राम कुमार रात्रे, एंथोनी एक्का, प्र. आर. उमेश साहू, आरक्षक जोगेश राठौर सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल माध्यमों से होने वाली किसी भी प्रकार की ठगी और धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button