छत्तीसगढ़

अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में आरक्षक ने किया सुसाइड…

रायपुर।  राजधानी से आत्महत्या का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि सुसाइड किसी और ने नहीं बल्कि एक पुलिस आरक्षक ने की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है, जहां रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ डाइवर कुलदीप मिश्रा ने अमलीडीह पुलिस लाइन आवास में की खुदकुशी की है

बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस जवान ने जहर खाकर अपनी जान दी है। ]फ़िलहाल उसने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। खबर लिखे जाने तक आरक्षक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button