छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकू लेकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किया जब्त

 

रायपुर ।    डीसीपी नॉर्थ जोन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को संयुक्त टीम को सूचना मिली कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर रोड रेलवे लाइन के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपी की पहचान छत्रपाल उर्फ अंकित रजक (19 वर्ष) के रूप में हुई, जो प्रतीक्षा विहार काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा क्षेत्र, जिला बिलासपुर का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया।

 

 

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 42/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण कायम किया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button