छत्तीसगढ़

आरंग में गहराया LPG संकट: पर्ची के बाद गैस नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम

 

आरंग। एलपीजी वितरण पर सरकार के तमाम अच्छे दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अभी भी लोगों को गैस के लिए लंबा इंतजार, कतार और एजेंसी के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उसके बाद भी सिलेंडर न मिले तो लोगों को सोए हुए प्रशासन को जगाने चक्काजाम करना पड़ रहा है। कुछ ऐसे ही हुआ रविवार की सुबह आरंग में, गैस नही मिलने से आक्रोशित लोगों ने आरंग में चक्काजाम कर दिया।

 

आरंग के अलावा दूर-दराज गावों से आये लोग गैस के लिए तड़के सुबह से ही कतार में लग जाते हैं। रविवार को गिरजा इंडेन एजेंसी द्वारा गैस नही वितरण से मना करने के बाद लोगों का धैर्य टूट गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय और ग्रमीणों ने आरंग-बलौदाबाजार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि 3 अप्रैल को पर्ची कटाने के बाद रविवार को गैस के लिए बुलाया गया था। लेकिन एन वक्त में एजेंसी ने गैस सिलेंडर बाटने से मना कर दिया। इस बीच लोगों ने प्रशासन और एजेंसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी और कालाबाज़ारी करने का भी आरोप लगाया। चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खत्म करने की अपील की।

 

इस बीच पुलिस के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातकर गैस वितरण को लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। आरंग में एक ही गैस ही गैस एजेंसी होने के कारण एजेंसी की मनमानी चल रही है। कुछ दिन पहले एजेंसी के संचालक और कर्मचारियों को बुलाकर नगर पालिका द्वारा फटकार लगाकर व्यवस्था सुधारने कहा गया था। लेकिन गैस एजेंसी का ढर्रा वैसे ही चल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button