छत्तीसगढ़

लिफ्ट मांगकर युवक पर जानलेवा हमला बाइक से उतरते ही कटर से किया वार सीने और हाथ में गंभीर चोट

 

 

भिलाई । भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जनता स्कूल, कैंप-1 क्षेत्र में शनिवार को 2 युवकों ने पहले लिफ्ट मांगी। युवक के मना करने पर उन्होंने दबाव बनाया। छोड़ने के बाद आरोपियों ने कटर से हमला कर फरार हो गए।

 

 

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ऋतिक चौधरी (निवासी संतोषी पारा, वार्ड-33) ने बताया कि वह गौरव पथ आम्रपाली के पास आलू-पराठा की दुकान लगाता है। शनिवार को वह दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोका और जनता स्कूल तक छोड़ने के लिए कहा।

 

 

 

शुरुआत में ऋतिक ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों युवक लगातार दबाव बनाते रहे। मजबूरी में उसने उन्हें जनता स्कूल के पास छोड़ दिया। ऋतिक के अनुसार, जैसे ही दोनों युवक गाड़ी से उतरे, उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। जवाब में ऋतिक ने भी विरोध किया, जिसके बाद तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

 

 

इसी दौरान मिलन चौक निवासी सुशांत नामक युवक ने कटर निकालकर ऋतिक के सीने और हाथ पर वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

 

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऋतिक ने बताया कि वह दोनों आरोपियों को पहचानता है और उन्हें आसानी से पहचान सकता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button