छत्तीसगढ़

पेंड्रा के अमारु बीट में चीतल का शिकार : एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पेंड्रा।  जिले के पेंड्रा क्षेत्र में वन्यजीव शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। मरवाही वनमंडल के अंतर्गत पेंड्रा वन परिक्षेत्र के अमारु बीट में चीतल (हिरण) के शिकार की घटना ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग को अमारु बीट क्षेत्र में वन्यजीव के अवैध शिकार की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही विभाग की विशेष टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की गई। टीम को देखकर शिकारियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुलाराम गोंड (50 वर्ष), पिता शिवलाल गोंड के रूप में हुई है। घटनास्थल से चीतल के शिकार से जुड़े अवशेष और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। वहीं, इस मामले के दो मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश वन विभाग की टीम लगातार कर रही है।

 

 

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।

 

 

इधर, मृत चीतल का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

एसडीओ फॉरेस्ट मोहर सिंह मरकाम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button