छत्तीसगढ़

गांजा के साथ पकड़ाया MP का तस्करओडिशा से लेकर बस्तर के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहा था

 

बस्तर-   बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहा था और बस का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

कार्रवाई नगरनार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका एनएच-63 के पास एक युवक दो बैग में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही नगरनार थाने की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

 

MP का रहने वाला है आरोपी युवक

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीण राजपूत (23) निवासी भानपुर, थाना रामपाईली, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिट्ठू बैग में रखे 5 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 5.265 किलोग्राम है। इसकी कीमत करीब 2 लाख 63 हजार 250 रुपए है।

2.69 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 5 हजार रुपए) और 1730 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। कुल जब्ती 2 लाख 69 हजार 980 रुपए की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा मलकानगिरी (ओडिशा) से बालाघाट (मध्यप्रदेश) ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button